बीजेपी का नया नेतृत्व करेगा राज्यों में कैबिनेट विस्तार का फैसला

Cabinet expansion in Uttarakhand
Spread the love

उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। इन राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे।  उत्तराखंड में पहले से ही कैबिनेट में चार पद खाली चल रहे थे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड कैबिनेट में पांच पद खाली हो गए हैं। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के तुरंब बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली के दो दौरों से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं और तेज हो गई थी। हालांकि कल ही सीएम ने राज्य में फिलहाल कैबिनेट विस्तार होने की चर्चाओं को खारिज कर दिया था। ऐसे ही हालात यूपी, राजस्थान और एमपी के भी हैं। उन राज्यों में भी कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही है। इधर, अब चर्चा है कि भाजपा पहले केंद्रीय स्तर पर संगठन की संरचना तैयार करना चाहती है। भाजपा के संगठन चुनाव का काम अपने आखिरी चरण पर है। भाजपा संगठन के आधे राज्यों के चुनाव पूरे होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल के पहले पखवाड़े में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसके बाद पार्टी अपनी सत्ता वाले राज्यों के मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल करेगी।

उत्तराखंड में तीन मंत्रियों के हटने की संभावना

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की भी चर्चाएं हैं। चर्चा यहां तक भी है कि उत्तराखंड में तीन कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इसके अलावा यहां पर विधान सभा अध्यक्ष भी बदले जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही है। राज्य में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ से एक-एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें-क्यूआर कोड से करें शराब की ओवररेटिंग की शिकायत, 24 घंटे के भीतर होगी कार्रवाई


Spread the love