उत्तराखंड में राजनैतिक हलचल तेज, सीएम सहित कई विधायक और मंत्री पहुंचे दिल्ली

Many MLAs and ministers, including the CM of Uttarakhand, have reached Delhi
Spread the love

Uttarakhand Politics:उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान आज सीएम कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। संसद सत्र चलने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में हैं। बता दें कि विस में बजट सत्र के दौरान विवादित टिप्पणी के चलते कैबिनेट प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देना पड़ा था। उनके इस्तीफे के कारण कैबिनेट में खाली चल रहे पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। चर्चा यह भी कि नए चेहरों के ऐलान के साथ एक-दो मंत्रियों को भी कार्यमुक्त कर सकती है। ऐसे हालात में कुछ मंत्रियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर मंत्री पद के प्रबल दावेदार विधायकों में भी कैबिनेट विस्तार को लेकर उत्सुकता है। कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच कई विधायक और मंत्री दिल्ली पहुंचे हुए हैं। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि ये नेता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने गए हैं। आज दिल्ली में सीएम की गृह मंत्री से मुलाकात के बाद कोई बड़ा अपडेट सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में 15 पीसीएस के तबादले, कई जिलों के एसडीएम भी बदले

इन्हें मिल सकता है मंत्री पद

कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मंत्री पद के संभावित दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान और प्रदीप बत्रा में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं नैनीताल से विधायक बंशीधर भगत और राम सिंह कैड़ा के नाम की चर्चाएं हैं। दून से विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान और सहदेव पुंडीर, टिहरी के देवप्रयाग से विनोद कंडारी और पिथौरागढ़ से विशन सिंह चुफाल भी मंत्री पद के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में चार विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में 13 आईएएस सहित 26 अफसरों के तबादले, आईजी कुमाऊं भी बदले


Spread the love