Uttarakhand Avalanche:बर्फ में दबे 47 मजदूर निकाले, आठ की तलाश जारी
Uttarakhand Avalanche :बदरीनाथ के समीप माणा के पास आए एवलांच के कारण बर्फ में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक बर्फ में दबे 47 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। अब भी आठ मजदूर बर्फ में दबे हुए हैं। उनकी तलाश में सेना सहित तमाम एजेंसियां जुटी हुई हैं।

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ धाम के निकट माणा के पास शुक्रवार को भीषण एवलांच आया था। बीआरओ कैंप के पास निर्माण कार्य में जुटे विभिन्न राज्यों के 55 मजदूर एवलांच की चपेट में आने से बर्फ में दब गए थे। इससे हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ समेत तमाम टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। कल दिन तक ही बर्फ में दबे 10 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। कल शाम पांच बजे तक टीमों ने 32 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया था। उसके बाद फिर से बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था। इसके कारण रात भर 22 मजदूर बर्फ में दबे रहे। आज सुबह होते ही दोबारा रेस्क्यू शुरू कर दिया था। आज भी 15 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है। अभी भी आठ मजदूर बर्फ में लापता चल रहे हैं। उनकी खोजबीन में तमाम टीमें जुटी हुई हैं। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज माणा स्थित ग्राउंड जीरों पर जा रहे हैं। सीएम मौके पर जाकर हालात का जायजा लेंगे।
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आया एवलांच, 57 मजदूर बर्फ में दबे, एयरफोर्स बुलाई
कुछ मजदूरों को गंभीर चोटें
एवलांच की चपेट में आने से 55 मजदूर बर्फ के पहाड़ में दब गए थे। उनमें से 47 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ के मुताबिक आज मौसम साफ होते ही माणा में रेस्क्यू शुरू किया गया। ज्योतिर्मठ से पहला हेली कुछ जवानों को लेकर रवाना हुआ। आज सुबह सेना ने 14 और लोगों को बचाया है। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें- अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ सहित 11 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट
आठ फिट तक जमी बर्फ
एवलांच के कारण माणा में 55 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। कल शाम ही 32 मजदूरों को निकाल लिया गया था। बावजूद इसके 22 मजदूरों का पता नहीं चल पाया था। मौके पर करीब आठ फिट बर्फ जमी हुई थी। साथ ही दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन कल रोकना पड़ा था। आज सुबह दोबारा रेसक्यू शुरू हुआ तो करीब 15 मजदूर बर्फ से निकाले गए। बर्फ में दबे मजदूर उत्तराखंड, यूपी हिमाचल, बिहार आदि राज्यों के थे।
ये भी पढ़ें-सवा नाली से अधिक भूमि खरीदने वाले बाहरी लोगों की जांच शुरू, बिचौलियों पर भी होगी कार्रवाई