उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आया एवलांच, 57 मजदूर बर्फ में दबे, एयरफोर्स बुलाई

57 laborers buried under snow due to avalanche in Uttarakhand
Spread the love

Uttarakhand Avalanche:राज्य में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। राज्य में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच आज चमोली जिले में भारत-चीन सीमा क्षेत्र के पास माणा कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन में करीब 57 मजदूर दब गए थे। वह  लोग कैंप के पास निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। एवलांच की सूचना से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के मुताबिक अब तक 10 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। उनमें से तीन लोगों को आईटीबीपी और सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्फ में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण संचार सेवा ठप पड़ी हुई है। चमोली के डीएम संदीप तिवारी के मुताबिक माणा के पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। बताया कि एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ भी बुलाई जा रही है।  

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में आज भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सीएम ने की कुशलता की कामना

चमोली जिले के माणा में जहां आज एवलांच आया है, वहां तक पहुंचने के लिए मार्ग भी अवरुद्ध चल रहे हैं। दरअसल, क्षेत्र में पिछले तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। सभी रास्ते बर्फबारी से पटे हुए हैं। रास्ते बंद होने के कारण एनडीआरएफ की टीम भी मौके तक नहीं पहुंच पाई है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्फ में दबे मजदूरों की कुशलता की कामना है।

ये भी पढ़ें- सवा नाली से अधिक भूमि खरीदने वाले बाहरी लोगों की जांच शुरू, बिचौलियों पर भी होगी कार्रवाई  

सेना ने संभाल मोर्चा

हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे मजदूरों के लिए सेना के जवान देवदूत बनकर सामने आए हैं। एवलांच की सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया था। अब तक सेना के जवान बर्फ में दबे 15 मजदूरों को बाहर निकाल चुके हैं। शेष मजदूरों को बर्फ में तलाश जा रहा है। इधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमाेली जिले में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अचानक देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से हिमस्खलन की घटना की जानकारी ली।


Spread the love