अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, महाकुंभ में किया पिंडदान
90 के दशक की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ में संगम किनारे पिंडदान कर संन्यास धारण कर लिया है। आज वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त की जाएंगी। उन्हें नया नाम भी मिल गया है।

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर संन्यास ले लिया है। उन्होंने आज खुद अपने हाथों से पिंडदान किया। इसके साथ वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने महांकुंभ में गुरु से संन्यास की दीक्षा ली। बताया जा रहा है कि आज ही उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है।आज शाम उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम होगा। सामने आई तस्वीरों में देखा जा रहा है कि ममता कुलकर्णी ने भगवा धारण किया है। वह संतों के साथ है। ममता कुलकर्णी ने कई सुपरहिट फिल्मों में बतौर नायिका काम किया है। अभिनय छोड़ने के बाद वह पिछले कई सालों से विदेश में रह रही थी। कुछ समय पूर्व ही वह भारत लौटी थीं। आज महाकुंभ में उनके संन्यास लेने की खबर सामने आई है।
ममता नंद गिरी होगा नया नाम
आज शाम पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान ममता कुलकर्णी को चादरपोशी की रस्म अदा कराई जाएगी। उसके बाद उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाएगी। महामंडलेश्वर बनते ही उनका नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरी हो जाएगा। ममता कुलकर्णी को चादरपोशी की रस्म अदा करके महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी। संन्यास की दीक्षा लेने के साथ ही ममता कुलकर्णी ने भगवा रंग के वस्त्र धारण कर लिए हैं। तस्वीरों में ममता किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ दिख रही हैं।
ये भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग लेंगे पत्नी से तलाक, 20 साल पहले हुई थी शादी