जागेश्वर मंदिर में दिखेगी प्रयागराज महाकुंभ की झलक, एएसआई ने की ये तैयारी

ASI will display the logo of Prayagraj Mahakumbh on national monuments across the country
Spread the love

Mahakumbh 2025:प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर उत्सुकता का माहौल है। एएसआई भी देश के कई राज्यों की संरक्षित स्मारकों को लाइटों से जगमग कर प्रयागराज महाकुंभ का लोगो प्रदर्शित करने की तैयारी में हैं। एएसआई ने उत्तराखंड से जागेश्वर मंदिर समूह को इसके लिए चुना है। जागेश्वर धाम में एएसआई सोमवार रात आधुनिक लाइटों के जरिए प्रयागराज महाकुंभ का लोगो प्रदर्शित करेगी। जगमग करती लाइटों के बीच उस रात जागेश्वर मंदिर समूह की शोभा देखने योग्य होगी। एएसआई देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज कुमार सक्सेना के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ के लोगो को राष्ट्रीय स्माराकों में प्रदर्शित करने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जागेश्वर मंदिर समूह को इसके लिए चुना गया है। देश के अन्य राज्यों में भी राष्ट्रीय स्मारकों पर प्रयागराज महाकुंभ का लोगो प्रदर्शित किया जाएगा।

जी-20 का लोगो भी हुआ था प्रदर्शित

एएसआई ने जागेश्वर मंदिर समूह में 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो भी प्रदर्शित किया था। एएसआई ने जी-20 सम्मेलन के लिए भी देश  की कई संरक्षित स्मारकों को चुना था। उनमें उत्तराखंड से इकलौते जागेश्वर मंदिर समूह भी शामिल था। अब एएसआई ने प्रयागराज महाकुंभ के लोगो को प्रदर्शित करने के लिए भी राज्य में जागेश्वर मंदिर समूह का चयन किया है। इससे  जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति और पुजारियों में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Weather forecast:उत्तराखंड में छह जनवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *