सल्ट बस हादसे में पुलिस चूक उजागर, एसओ सहित चार पर गिरी गाज

Almora Bus Accident: अल्मोड़ा जिले के सल्ट में चार नवंबर की सुबह बस यूके12,पीए0061 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई थी। बस रामनगर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था। पलक झपकते ही बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समा गई थी। 42 सीटर उस बस में 63 यात्री ठूंसे गए थे। घटना स्थल पर ही 28 यात्रियों की मौत हो गई थी। आठ घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ या था। बीते दिनों दो और घायलों ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। बस हादसे में मरने वालों की तादात 38 हो गई है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की है। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हादसे में एसओ और हल्का प्रभारी की बड़ी चूक सामने आई है। इसी को देखते हुए एसओ मदन मोहन जोशी और हल्का प्रभारी मोहन चंद्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रमोद पाठक को सल्ट का एसओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
घायलों का चल रहा उपचार
सड़क हादसे में चार नवंबर को ही 36 लोगों की मौत हो गई थी। 14 लोगों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। उनमें से बीते दिनों दो लागों की मौत हो गई है। अब भी एम्स में 12 घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों को ट्रामा सहित अलग-अलग वार्डों में भर्ती कराया गया है। परिजन उनकी कुशलता की कामना कर रहे हैं।
संबंधित खबर:- सल्ट बस हादसे में मृतकों संख्या 38 पहुंची, दो और घायलों ने तोड़ा दम