शाम चार बजे तक उत्तराखंड में 56.81% मतदान, देहरादून पिछड़ा
Elections Updates:उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई हैं। शाम चार बजे तक राज्य में 56.81% मतदान हो गया था। देहरादून में शाम चार बजे तक अन्य जिलों की अपेक्षा कम वोटिंग हुई थी। वहीं रुद्रप्रयाग में सर्वाधिक 62.72 फीसदी मतदान हो चुका है। आगे पढ़ें पूरी डिटेल…

Elections Updates: निकाय चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। राज्य के सौ नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। 30 लाख 29 हजार मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। राज्य में सुबह 10 बजे तक 11.36 फीसद ही वोट पड़े थे। उसके बाद बूथों पर लाइनें बढ़ने लगी थी। राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बूथों की संख्या 3394 है। राज्य के विभिन्न निकायों के लिए कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मेयर पद पर 72, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 445 जबकि पार्षद और सदस्य के पदों पर 4888 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शाम चार बजे तक राज्य में 56.81 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
शाम चार बजे तक मतदान प्रतिशत
जिला मतदान प्रतिशत
अल्मोड़ा 56.01
बागेश्वर 57.71
चमोली में 58.92
चम्पावत 56.76
देहरादून 51.56
हरिद्वार 60.85
नैनीताल 55.03
पौड़ी 52.1
पिथौरागढ़ 55.34
रुद्रप्रयाग 62.72
टिहरी 53.63
यूएस नगर 59.8
उत्तरकाशी 58.12