केदारनाथ सीट पर 10 राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा को 4000 की बढ़त

Counting of votes for Kedarnath seat by-election
Spread the love

By-election vote counting:केदारनाथ उपचुनाव में अब 10  राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 10 राउंड की मतगणना के भाजपा की बढ़त बरकरार है। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 1398 और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 915 वोट मिले थे। दूसरे चरण में भाजपा को  1888, कांग्रेस को 1366 जबकि निर्दलीय त्रिभुवन को 832 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे चरण में भाजपा को 4821, कांग्रेस को 3231 जबकि त्रिभुवन को 2755 वोट मिले हैं। आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 3100 वोटों से आगे चल रही हैं। निर्दलीय त्रिभुवन भी भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। दसवें राउंड की मतगणना में भाजपा की बढ़त चार हजार पार कर गई है।

कांटे की टक्कर का अनुमान

 वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस के मनोज रावत विधायक चुने गए। वर्ष 2022 में कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई। भाजपा की शैलारानी रावत निर्दलीय कुलदीप रावत को पराजित कर दूसरी बार विधायक चुनी गई। कुछ माह पूर्व शैलारानी रावत का निधन हो गया था। तब से ये सीट खाली चल रही थी। आज इस सीट पर मतगणना चल रही है। पूरे राज्य की निगाहें इस सीट के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- पोस्टमार्टम के बाद श्मशान में जिंदा हो उठी लाश और फिर 12 घंटे में तोड़ा दम, हैरान कर देगी घटना

9वां राउंड

भाजपा-आशा नौटियाल- 2137
कांग्रेस- मनोज रावत-1933
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-558
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया 60
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-536
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-58


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *